फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand of Road in bageshwar

सात क्षेत्र की सड़कों का मामला लोनिवि के ईई के सामने उठाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand of Road in bageshwar
बागेश्वर में लोनिवि के ईई केके तिलारा को ज्ञापन सौंपते जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार और अन्य। संवा? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुधवार को लोनिवि के ईई केके तिलारा से मुलाकात की। उन्होंने जिला पंचायत क्षेत्र सात की सड़कों में सुधार की मांग की।
विज्ञापन

शिष्टमंडल ने क्वैराली स्कूल से चामी-भयेड़ी होकर नरगोल तक सड़क बनाने की मांग की। कहा कि सड़क न होने से इन गांवों के लोगों को कई किमी पैदल चलना पड़ता है। बागेश्वर-सात रतबे मोटर मार्ग के बचे हिस्से में डामरीकरण और सुधारीकरण की मांग की है। सात रतबे मोटर मार्ग का गिरेछिना मोटर मार्ग से मिलान करने, बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग के गड्ढे पाटने, कमेड़ी-पाभै-नैल मोटर मार्ग का निर्माण करने, कमेड़ी-पाभै मोटर मार्ग से सेल्टा ग्राम पंचायत के जग्यूड़ा तक लिंक मार्ग बनाने की भी मांग की।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष परिहार ने बिलेख अनुसूचित जाति बस्ती, खोली-अम्तौड़ा से डुगरगांव-दाड़िमठोक तक सड़क बनाने, द्यांगण बाईपास से थुणाई-नदीगांव मोटर मार्ग में डामरीकरण करने, एराड़ी के लिए लखनी गागरीगोल मोटर मार्ग से सड़क बनाने, बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग के मोटासिमल से खोली गोमती पुल तक आरसीसी सड़क के सुधारीकरण की मांग की। इनमें क्षेत्र पंचायत सदस्य उमा रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed