फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand of Internate in bageshwar

लीती में लगे बीएसएनएल के मोबाइल टावर की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Demand of Internate in bageshwar
बागेश्वर में खराब संचार सेवा को लेकर बीएसएनएल के जेटीओ हेमंत जोशी को पत्र सौंपते कांग्रेस नेता स? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कांग्रेसियों ने कपकोट ब्लॉक के लीती गांव में लगे बीएसएनएल के मोबाइल टावर की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने बीएसएनएल के जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर (जेटीओ) हेमंत जोशी को ग्रामीणों की परेशानी बताई।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बृहस्पतिवार को जेटीओ के सामने नाराजगी जताई। बताया कि विषम भौगोलिक परिवेश के कारण कपकोट के गांव दूर-दूर बसे हैं। बरसात में सबसे अधिक आपदा भी इसी क्षेत्र में आती है लेकिन बदहाल संचार सेवा के कारण लोग समय रहते घटनाओं की सूचना तक प्रशासन को नहीं दे पा रहे हैं। क्षेत्र के लोग आपदा के दौरान नेटवर्क की दिक्कत के कारण परिजन क्षेत्र से बाहर रहने वाले अपने बच्चों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। बताया कि रामगंगा घाटी में बीएसएनएल का एकमात्र मोबाइल टावर लीती गांव में लगा है लेकिन इसकी फ्रीक्वेंसी बहुत कम है। इस कारण कीमू, गोगिना, रातिरकेटी, मल्खाडुंगर्चा, धूर, फरसाली, कर्मी आदि गांवों को संचार सुविधा नहीं मिल पा रही है। उन्होंने क्षेत्र में मोबाइल टावर की फ्रीक्वेंसी बढ़ाकर बीएसएनएल संचार सेवा सुधारने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed