फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand For Teachers in GIC Ratirketi

राइंका रातिरकेटी में शिक्षकों की मांग के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demand For Teachers in GIC Ratirketi
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते रातिरकेठी के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज रातिरकेटी में उच्चीकरण के सात वर्ष बाद भी विज्ञान शिक्षकों की नियुक्ति न होने से ग्रामीणों में रोष है। आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की। समस्या का हल न होने पर 10 नवंबर से डीएम कार्यालय में आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि जिला मुख्यालय से 80 किमी की दूरी पर स्थित स्कूल में 2014 में उच्चीकरण होने के बाद से शिक्षकों की कमी है।
विज्ञापन

स्कूल में प्रवक्ता के नौ पदों के सापेक्ष एक स्थायी प्रवक्ता है, वहीं प्रधानाचार्य का प्रभार भी संभाल रहे हैं। स्कूल में 200 छात्र-छात्राएं हैं, जिनमें इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में 30 विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कला वर्ग के बच्चों को पढ़ाने के लिए अतिथि शिक्षकों को नियुक्त किया गया है लेकिन विज्ञान वर्ग के एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है। ग्रामीणों ने विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए विज्ञान वर्ग के शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की।

वहां पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दुर्गा सिंह, शिक्षक अभिभावक समिति के अध्यक्ष विजय सिंह, ग्राम प्रधान रातिरकेटी सुरेंद्र सिंह मेहता, नारायण सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed