{"_id":"597b74e54f1c1b47418b4654","slug":"demand-for-teacher-deployment-in-raprave-sumalgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"राप्रावि सुमालगांव में शिक्षक की तैनाती की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्रावि सुमालगांव में शिक्षक की तैनाती की मांग
बागेश्वर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुमालगांव में 17 बच्चों का भविष्य एकमात्र शिक्षक के हवाले है। शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचे भनार के ग्रामीणों ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय भनार गांव से एक शिक्षक का बिना प्रतिस्थानी के स्थानांतरण कर दिया गया है। वर्तमान में विद्यालय में 17 बच्चे पढ़ रहे हैं। इन बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा विद्यालय में कार्यरत एकमात्र शिक्षक पर है।
अभिभावकों का कहना है कि तैनात शिक्षक शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं। इससे पांच कक्षाओं का पठन-पाठन सुचारु रूप से नहीं हो पाता है। विद्यालय की स्थिति को देखते हुए शीघ्र एक और शिक्षक की नियुक्ति की जाए। अभिभावकों ने कहा कि यदि शिक्षा विभाग द्वारा शीघ्र एक और शिक्षक की नियुक्ति नहीं की गई तो सभी अभिभावक अपने बच्चों को दूसरे विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान पार्वती देवी, पूर्व प्रधान कुंदन सिंह, दीपा देवी, बसंती देवी, केदार सिंह, शांती देवी, मेहरबान सिंह, मोहन सिंह, गोकवंद सिंह, प्रवीण सिंह आदि ग्रामीण थे। ब्यूरो