{"_id":"5a10683f4f1c1bd9538be0c9","slug":"demand-for-solution-of-road-and-electricity-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और बिजली की समस्या के समाधान की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और बिजली की समस्या के समाधान की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
धरमघर-माजखेत सड़क में ठप पड़ा निर्माण काम।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमजीएसवाई की निर्माणाधीन धरमघर-माजखेत सड़क का निर्माण लंबे समय से ठप पड़ा है। वहीं, चुचेर गांव में बिजली की समस्या बनी हुई है। सड़क और बिजली की समस्याओं का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाराज ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देेकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि पीएमजीएसवाई की निर्माणाधीन धरमघर-माजखेत सड़क का निर्माण काफी समय से ठप है। सड़क कटान के काम में लगी जेसीबी लंबे समय से सड़क पर ही खड़ी है। सड़क निर्माण के लिए कई बार संबंधित विभाग से गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
वहीं, गांव में बिजली के पोलों की एक-दूसरे से काफी दूरी है। कई जगह तारों के आपस में मिलने के कारण वह स्पार्क करते हैं। इसके अलावा ट्रांसफार्मर कम क्षमता का होने के कारण कई बार कम वोल्टेज की समस्या रहती है। उन्होंने डीएम से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में संघर्ष समिति के अध्यक्ष गंगा सिंह पांगती, चुचेर की प्रधान पुष्पा देवी, लाथी जोगा सिंह, कराला महर गीता पाठक, सिमगड़ी दीपा देवी, बीडीसी सदस्य खष्टी देवी, इंद्रा देवी, दुर्गा देवी, मान सिंह, लछीमा देवी, मंगल सिंह केदार सिंह, उमेद सिंह, गोविंद कोरंगा, खीम सिंह आदि थे।