{"_id":"5eb5923d8ebc3e906e1282a1","slug":"demand-for-senting-to-home-bageshwar-news-hld382404537","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल के रास्ते उत्तर प्रदेश को जा रहे मजदूरों को पुलिस ने वापस लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल के रास्ते उत्तर प्रदेश को जा रहे मजदूरों को पुलिस ने वापस लौटाया
विज्ञापन
घर जाने के लिए बागेश्वर के कराला पालड़ी पहुंचे मजदूर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। यूपी के 14 मजदूर बृहस्पतिवार शाम जंगल के रास्ते जिले की सीमा को पार कर कूच कर रहे थे, जिन्हें ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पकड़ लिया।
कराला पालड़ी के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े छह बजे कुछ मजदूरों को जंगल की ओर से जाते देखा। ग्राम प्रधान मोहन सिंह करायत तत्काल ग्रामीणों को लेकर जंगल में पहुंचे। उन्होंने इन मजदूरों से जंगल के रास्ते जाने का कारण पूछा। मजदूरों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के जिला बहराइच के मूलवासी हैं। घर जाने के लिए पास नहीं बना तो जंगल के रास्ते घर जा रहे हैं। प्रधान ने इसकी सूचना काफलीगैर पुलिस को दी। झिरौली के थानाध्यक्ष मदन लाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मजदूरों से पूछताछ के बाद उन्हें वापस बागेश्वर को भेज दिया। पुलिस का कहना है कि यह लोग बगैर अनुमति पत्र के जा रहे थे।
साइकिल से नेपाल जा रहे मजदूर भी लौटाए
बागेश्वर। काफलीगैर पुलिस ने साइकिल से नेपाल जा रहे चार मजदूरों को वापस बागेश्वर लौटा दिया। पुलिस के अनुसार नेपाल मूल के चार लोग बागेश्वर से साइकिल लेकर नेपाल जा रहे थे। जिन्हें काफलीगैर में पुलिस ने रोका। पूछताछ के बाद उन्हें वापस भेज बागेश्वर दिया गया।