फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand For Road in kausani

Bageshwar News: सड़क के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण, नारेबाजी की

Wed, 28 Jun 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 28 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Demand For Road in kausani
बागेश्वर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते कौसानी के लोग। संवाद
बागेश्वर। कौसानी-जाड़ापानी-मठखाल-डोबा मोटर मार्ग का काम शुरू नहीं होने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। उन्होंने डीएम कार्यालय में शासन और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जल्द सड़क का काम शुरू नहीं होने आगामी विधानसभा उपचुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कौसानी समेत अन्य गांवों के लोगों ने प्रदर्शन के बाद डीएम को ज्ञापन दिया। बताया कि छह किमी लंबी सड़क क्षतिपूरक पौधरोपण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण अधर में लटक गई है। कहा कि लंबे समय से सड़क की आस लगाए लोग आज भी पैदल चलने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

बीमार और बुजुर्ग लोगों को सड़क तक लाने के लिए डोली का सहारा लेना पड़ता है। कौसानी बाजार से रोजमर्रा के जरूरत की सामग्री को ढोकर ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम से जल्द भूमि उपलब्ध कराते हुए सड़क निर्माण की मांग की। कहा कि अगर ग्रामीणों की मांग जल्द नहीं मानी गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों में ग्राम प्रधान हेमा राना, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रेमा देवी, बच्चन राम, राजेंद्र सिंह राना, जगदीश भंडारी, आनंद सिंह, लाल सिंह, तुलसी देवी, रेखा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed