फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand for opening bank in Pungarghati

पुंगरघाटी में बैंक खोलने की मांग उठाई 

Wed, 03 Oct 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 03 Oct 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
पुंगरघाटी क्षेत्र के दोफाड़ में एक अदद भी बैंक की शाखा न होने से क्षेत्र के लोगों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बेरोजगार अपना कारोबार खड़ा नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश शासन से बैंक की शाखा शीघ्र खोलने की मांग की है।    
विज्ञापन

       
मालूम हो कि पुंगरघाटी के तीन दर्जन से भी अधिक गांवों की आबादी वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 30 हजार से भी अधिक हैं। क्षेत्र में स्कूल, कालेज, सरकारी और गैर सरकारी स्कूल हैं। छोटी बड़ी कई दुकानों के अलावा खड़िया की खानें भी हैं। क्षेत्र में साल भर में पांच करोड़ से भी अधिक का कारोबार होता है।
विज्ञापन


बैंक की कोई शाखा न होने से लोगों को बैंक के कामों के लिए यहां से 10 से 30 किमी दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इसमें उनका काफी समय और धन बर्बाद हो रहा है। बैंक की सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाने से बेरोजगार अपना कारोबार खड़ा नहीं कर पा रहे हैं। पुंगरघाटी विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेश रौतेला, प्रवक्ता हरीश कालाकोटी और पूर्व प्रधान प्रताप सिंह रौतेला आदि ने शासन से जनहित में शीघ्र बैंक की शाखा खोलने की मांग की है।  क्षेत्रीय विधायक बलवंत भौर्याल का कहना है कि        दोफाड़ में जिला सहकारी बैंक की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। स्वीकृति मिलने पर ही शाखा की स्थापना होगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed