फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand for making permanent capital to gairsain

स्थायी राजधानी गैरसैण बनाने की मांग

Sun, 25 Feb 2018 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 25 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand for making permanent capital to gairsain
तहसील परिसर में प्रदर्शन करते टनकपुर-बागेश्वर रेलमार्ग समिति के लोग - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर-बागेश्वर रेलमार्ग निर्माण संघर्ष समिति की मासिक बैठक में प्रदेश सरकार से स्थायी राजधानी गैरसैण को बनाने की मांग उठाई गई। 

विज्ञापन


समिति अध्यक्ष नीमा दफोटी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों की भावना का सम्मान करते हुए उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैण बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


 बैठक में प्रधान मंत्री और रेल मंत्री से  टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू करने की मांग उठाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि 1882 में प्रस्तावित इस रेल मार्ग का 2006 और 2009 में सर्वे किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011-12 में इसे राष्ट्रीय परियोजनाओं में शामिल किया जा चुका है। इसके बाद भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। इस मौके पर उन्होंने पंचेश्वर बांध परिक्षेत्र में आने वाले 32 हजार लोगों को बेघर न करने और विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों को नष्ट होने से बचाने की मांग उठाई गई।

बैठक में समिति के महासचिव खड़क राम आर्य, केवल सिंह, लक्ष्मी धर्मसत्तू, रामगिरि गोस्वामी, सरस्वती गैलाकोटी, सोबन सिंह धानिक आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed