फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Demand for action on riot accused, clashes

तोड़फोड़ के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, चक्काजाम

Sat, 25 Nov 2017 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 25 Nov 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Demand for action on riot accused, clashes
एनएच में चक्काजाम करते लोग।  - फोटो : amar ujala

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हीरा सिंह धपोला के होटल में हुई तोड़फोड़ के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई संगठनों के लोगों ने एनएच पर सांकेतिक चक्काजाम किया। वहीं छात्र नेताओं ने घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार की रात पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हीरा सिंह धपोला के होटल में हुई कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने तोड़फोड़ कर दी थी। तोड़फोड़ और मारपीट में धपोला के पुत्र आशीष धपोला के अलावा हिम्मत सिंह जबकि दूसरे पक्ष के छात्रसंघ उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला एवं जगदीश कार्की घायल हो गए।
विज्ञापन


मामले में होटल स्वामी की ओर से छात्रसंघ उपाध्यक्ष सहित आधा दर्जन अन्य युवकों के खिलाफ होटल में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं छात्रसंघ उपाध्यक्ष की ओर से भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार सुबह पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हीरा सिंह धपोला के नेतृत्व में तमाम संगठनों से जुड़े लोगों ने होटल में तोड़फोड़ करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 20 मिनट तक चले चक्काजाम में दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप रही। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ वीर सिंह ने शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया इसके बाद ही लोगों ने जाम खोला। उधर, छात्र नेताओं ने छात्र उपाध्यक्ष गोविंद चंदोला और होटल स्वामियों के बीच हुए विवाद के मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर एडीएम राहुल गोयल को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, सचिव रोहित पंत, सह सचिव तनुज कर्म्याल, अंकुर उपाध्याय, ललित गिरी गोस्वामी, भूपेश कुमार, आदर्श गड़िया, दिनेश कोरंगा, मनीष दानू, मनीष कुमार, दीपक खेतवाल, दिव्यांशु पाठक, पंकज कुमार, गोकुल कनवाल, मुकेश कुमार, प्रशांत नगरकोटी, अक्षय कुमार, अंकुर गढ़िया और रोहित कुमार शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed