फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Decorated market, lots of rakhis are being sold

Bageshwar News: रक्षा बंधन पर्व के लिए सजा बाजार, खूब बिक रहीं राखियां

Wed, 30 Aug 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 30 Aug 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Decorated market, lots of rakhis are being sold
बागेश्वर के चौक बाजार में राख्रााी की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद 
बागेश्वर। रक्षा बंधन पर्व को लेकर बाजार सज चुका है। रंग-बिरंगी राखियाें से दुकानें सजी हैं। बहनें अपनी और भाइयों की पसंद की राखी खरीद रही हैं। बिक्री अच्छी होने से विक्रेताओं के चेहरों पर भी रौनक है।
विज्ञापन

इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त को दो दिन मनाया जा जा रहा है। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षा बंधन पर्व को लेकर बाजार में एक सप्ताह पूर्व से ही रंग-बिरंगी राखियां बिक्री के लिए सज गई गईं थीं। विक्रेता कमल साह जगाती, हरीश रावल, मुन्ना लाल चौधरी, उमेश लाल साह, दीपक रावल, हरीश परिहार आदि ने बताया कि विभिन्न रंग रूप और आकार वाली राखी उपलब्ध हैं। बाजार में पांच रुपये से लेकर 350 रुपये तक की राखी मौजूद हैं। सभी राखियां स्वदेशी हैं, बाजार में कहीं भी चाइनीज राखियां नहीं हैं। विक्रेता जगाती ने बताया कि डोरी राखी 18 रुपये से 90 रुपये दर्जन की रेंज में उपलब्ध है। पारंपरिक राखियां भी नए रंगरूप में 10 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध हैं। तिरंगा राखी भी लोगों को काफी पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed