फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Death of Woman

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Death of Woman
बागेश्वर। झिरौली थानांतर्गत भटखोला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। ससुरालियों के अनुसार विवाहिता ने घर के भीतर पंखे से लटक कर जान दी है। विवाहिता के भाई ने ससुरालियों पर दहेज के लिए बहन की हत्या करने का आरोप लगाते हुए झिरौली थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह भटखोला निवासी महेंद्र कुमार ने झिरौली थाने में सूचना दी कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसकी पत्नी आशा देवी (27) ने घर के भीतर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक ससुरालियों ने शव पंखे से उतार दिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि मृतका के भाई प्रकाश कुमार ने बहन के पति के साथ ही सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आईपीसी की धारा 304 बी और 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई की जाएगी। आशा और महेंद्र की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। उनका चार साल का लड़का और दो महीने की लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed