{"_id":"571927834f1c1b087a8b4ae5","slug":"death-of-two-businessmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने दो व्यापारियों के कुचला मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने दो व्यापारियों के कुचला मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र बैजनाथ के अंतर्गत पुराने लीसा डिपो के पास तेज रफ्तार से हल्द्वानी जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से दो व्यापारियों की मौत हो गई। ट्रक का पीछा करने में थाना बैजनाथ का एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस कर्मी की हालत खराब देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर को रेफर कर दिया है। व्यापारियों के निधन पर गरुड़ बाजार शोक में बंद रहा।
विज्ञापन
थाना बैजनाथ पुलिस के अनुसार कुमाऊं फार्मेसी के मालिक भुवन पांडे निवासी गरुड़ बाजार और व्यापारी भुवन खुल्वे निवासी मोतीसारी बुधवार की देर रात एक विवाह समारोह से भोज करने के बाद अपने प्रतिष्ठान के पास बाइक खड़ी करके सड़क किनारे खड़े थे। इसी बीच बैजनाथ से तेज रफ्तार से हल्द्वानी को निकल रहे ट्रक यूके 04 सीए 1724 ने उन्हें कुचल दिया। दुुर्घटना में दोनों व्यापारियों ने मौके पर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना बैजनाथ पुलिस मौके पर आई। पुलिस कर्मी योगेश पांडे आदि ने ट्रक का पीछा किया। पुलिस के जवानों ने ट्रक को गरुड़-धैना लखनी मोटर मार्ग में पकड़ लिया। ट्रक चालक के वाहन से बाहर नहीं आने पर पुलिस कर्मी योगेश पांडे ने वाहन का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो उससे उसका हाथ बुरी तरह से कट गया। घायल पुलिस कर्मी की हालत खराब देख सीएसची बैजनाथ के डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
युवा व्यापारियों के निधन पर गरुड़ बाजार बृहस्पति को बंद रहा। पुलिस ने ट्रक चालक प्रकाश राम निवासी थराली को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है। एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा,जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने घटना पर दुख जताया है। एसडीएम ने बताया कि दुर्घटना की गहराई से जांच की जाएगी।