फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Death of a worker buried in the rubble of alabaster

खड़िया के मलबे में दब कर मजदूर की मौत

Wed, 17 Feb 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दुग नाकुुरी (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दुग नाकुुरी (बागेश्वर)। Updated Wed, 17 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

 सोमवार अपराह्न रीमा पुलिस क्षेेत्र में खड़िया खान में मलबे की चपेट में आने से एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने सूूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया और मंगलवार को पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले में अभी तक किसी ने भी पुलिस में प्राथमिकी नहीं लिखाई है।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी एसआई आरएस मेहरा के अनुसार मस्टा चैनपुर जिला बजांग नेपाल निवासी शेर बहादुर (50) पुत्र लाल बहादुर रोज की तरह बैकोड़ी स्थित खड़िया खोदने के लिए खान में गया था। खदान के दौरान वहां खड़िया खुदान से निकला मलबा और पत्थर अचानक उसके ऊपर आ गिरा।
विज्ञापन


 इससे वह मलबे में दब गया। उस समय वहां मृतक का बेटा रतन बहादुर और उसका चचेेेरा भाई गौरी शंकर समेत कुछ अन्य मजदूर थे। मलबा आते ही वे किसी तरह जान बचा कर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने बताया कि खान के मैनेजर ने घटना की सूचना सोमवार रात साढ़े सात बजे दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल जाकर मजदूर के शव को मलबे से बाहर निकाला गया। मृतक का चेहरा बुरी तह कुचला हुआ था। मृतक की शिनाख्त उसके पुत्र और चचेरे भाई ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed