फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Death by Drawning in Kapkot

सरयू नदी में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Death by Drawning in Kapkot
मृतक गुंसाई राम का फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट निवासी बुजुर्ग सरयू नदी में नहाने के दौरान डूब गए। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस ने बुजुर्ग को बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पंचनामा भरकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी गुसांई राम (65) पुत्र देव राम रविवार को सरयू नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह नदी में डूबने लगे। उन्हें डूबते देख आसपास के लोगों ने फोन नंबर 112 नंबर के माध्यम से कपकोट थाने को सूचित किया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी और एसडीआरएफ प्रभारी हृदयेश परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसडीआरएफ प्रभारी परिहार ने बताया कि बुजुर्ग के कपड़े नदी किनारे मिले। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिर भी बुजुर्ग को नहीं बचाया जा सका। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed