फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dead Body Found In Jungle

Bageshwar News: लापता वृद्धा का क्षत विक्षत शव जंगल में मिला

Thu, 22 Feb 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 22 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dead Body Found In Jungle
30 जनवरी से लापता थीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हो रहा इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने पिछले महीने से लापता वृद्धा का शव जंगल से क्षत विक्षत हालत में बरामद किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। महिला के मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर बसे दाड़िमठौक, सात-रतबे निवासी दुर्गा देवी (75) पत्नी स्व. मोहन सिंह 30 जनवरी को घर से लापता हो गई थीं। खोजबीन के बाद भी उनका सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। हालांकि पुलिस भी महिला को नहीं खोज सकी। बृहस्पतिवार को जंगल से घास लेकर आ रही महिलाओं ने गांव से करीब चार किमी दूर रूपानी जंगल में शव देखा। जिसकी सूचना उन्होंने गांव में दी। ग्रामीणों की सूचना के बाद एसआई गोविंद बल्लभ भट्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर गए। वृद्धा के शव का कमर से नीचे का हिस्सा गायब था। सिर का हिस्सा कंकाल बन चुका था, लेकिन उनके शरीर में कान, नाक, गले में गहने सुरक्षित थे। गहने और कपड़े के हिस्से के आधार पर मृतका के बेटे महेश सिंह ने शव की पहचान की। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल लाया गया। इधर, कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि महिला को किसी हिंसक जानवर के शिकार बनाने से इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed