{"_id":"60f5c8788ebc3e6d496434e3","slug":"ddo-stopped-one-day-salary-of-seven-employees-on-slow-progress-of-development-works-bageshwar-news-hld4317405100","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर डीडीओ ने सात कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर डीडीओ ने सात कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी ने मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सात कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इनमें मनरेगा के दो अवर अभियंता और पांच रोजगार सहायक शामिल हैं।
सोमवार को डीडीओ ने कपकोट के विकासखंड सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों की प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी प्रकट की। कार्य में लापरवाही बरतने पर मनरेगा के दो अवर अभियंता और पांच रोजगार सहायकों का एक-एक दिन वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीडीओ ने मनरेगा में ग्राम विकास अधिकारी की प्रगति 40 प्रतिशत होने पर कड़ी नाराजगी जताई। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। क्षेत्रवार एरिया कार्ययोजना के आधार पर तत्काल कार्य शुरू करने को कहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों का शीघ्र सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने 15 अगस्त तक स्थिति में सुधार न होने पर संबंधितों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने की चेतावनी दी। साथ ही सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में 15 अगस्त तक टीकाकरण से छूटे हुए लोगों को चिह्नित कर टीकाकरण कराने में सहयोग करने के लिए कहा है। बैठक में बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी, सहायक विकास अधिकारी ख्याली राम, वीडीओ गोकुल रावत, विपिन उपाध्याय आदि मौजूद रहे।