{"_id":"5bccbcbfbdec2269a7715dd7","slug":"daughters-of-sirmaur-bani-bageshwar-for-the-second-time-in-kho-kho","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में दूसरी बार सिरमौर बनी बागेश्वर की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में दूसरी बार सिरमौर बनी बागेश्वर की बेटियां
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता की सिरमौर बनी बागेश्वर की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागेश्वर की बेटियां लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता की सिरमौर बनी हैं। ट्रॉफी जीतने के साथ ही बागेश्वर की चार छात्राओं का प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। यह छात्राएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता उत्तराखंड की ओर से अपना दमखम दिखाएंगी।
विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा पौड़ी में आयोजित की गई 18वीं राज्य स्तरीय अंडर 17 बालिका खो-खो प्रतियोगिता में बागेश्वर की टीम ने पौड़ी को खिताबी मुकाबले में 6-4 के अंतर से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली बागेश्वर जिले टीम से चार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली राज्य की टीम में चुना गया। चयनित छात्राओं में हरसीला इंटर कॉलेज की तुलसी कोरंगा, प्रेमा गढ़िया, पूनम गढ़िया और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलौना की रजनी जोशी शामिल हैं।
कोच राजेश कुमार ने बताया कि टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। इसके पीछे टीम की कठोर मेहनत और लगन है। छात्राएं हर रोज दो घंटा कालेज मैदान पर पसीना बहाती थी। कोच ने बताया कि पिछले तीन सालों में ही जिले की 10 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हो चुका है। टीम की इस उपलब्धि खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।