फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Danpur service committee will look at development

दानपुर सेवा समिति विकास कार्यों पर रखेगी नजर

Sun, 03 Jan 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 03 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

 यहां मंडलसेरा में दानपुर सेवा समिति की बैठक में इलाके के विकास को लेकर व्यापक चर्चा हुई। दूरस्थ इलाके के विकास के लिए चौड़ा स्थल में तहसील खोलने की मांग की गई। क्षेेत्र में सड़क, स्वास्थ्य और रसोई गैस वितरण की व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन


समिति ने विकास कार्यों पर नजर रखने का निर्णय लिया। बैठक में लोनिवि से सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ करने और पुलों का निर्माण बारिश के मौसम से पहले करने की मांग की। कपकोट और बागेश्वर में सरकारी अस्पतालों में व्याप्त अव्यवस्था को दूर करने की मांग की गई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने मनरेगा के कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता लाने, रसोई गैस के वितरण में जारी अनियमितता को दूर करने, आधार कार्ड बनाने के लिए दूरस्थ इलाकों में शिविर लगाने, राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सरल करने,चौड़ा स्थल में तहसील खोलने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दानपुर क्षेत्र निवासी इंद्रा दानू को एलएलएम में स्वर्ण पदक मिलने पर हर्ष व्यक्त किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह दानू ने संचालन सचिव हीरा सिंह टाकुली ने किया।


बैठक में केशवानंद जोशी, कैप्टन बलवंत सिंह, दुर्गा सिंह पांडा, प्रताप सिंह टाकुली, हर्ष सिंह देव, प्रताप सिंह, चामू सिंह देवली, खीम सिंह, अर्जुन सिंह दानू, जीवन सिंह दानू, प्रेम सिंह देव, कमल सिंह बघरी, भूपाल सिंह देवली, जमन सिंह दानू, नयन राम आर्य, उच्छप सिंह देवली, प्रताप सिंह दानू, खिलाप सिंह बसेड़ा, उमेश टाकुली, मान सिंह देव, विजय सिंह मेहता आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed