{"_id":"5bc8d12dbdec2269ad75329a","slug":"dana-hoya-what-is-the-room-of-ganesha","type":"story","status":"publish","title_hn":"दैणा होया, खोली का गणेशा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दैणा होया, खोली का गणेशा...
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
सनगाड़ मेले का शुभारंभ करते भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रसिद्ध सनगाड़ नौलिंग मंदिर मेला में रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही। देर रात तक मेलार्थी कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे। महोत्सव में बड़ी संख्या में पहुंची महिला श्रद्धालुओं ने मनौतियां भी मांगी।
बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने मेले का उद्घाटन किया। जबकि सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने किया। उद्घाटन अवसर पर दानपुर लोक कला मंच कर्मी की टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कलाकारों ने दैणा होया खोली का गणेशा..., हिट दगड़ी कमला, अल्माड़ में मेरो बंगला..., घास काटूलो ईजू ऊंचा डाना मां... आदि गीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी। दूसरी ओर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। कार्यक्रमों का संचालन केदार महर ने किया। इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष मंगल सिंह महर, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह, राजेंद्र महर, जिपं सदस्य बहादुर राम, देवेंद्र सिंह, मोहन सिंह, दरबान सिंह आदि थे।