फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Dam saw crop

एग्रीकल्चर एप के माध्यम से क्रॉप कटिंग के निर्देश

Sat, 15 Apr 2017 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sat, 15 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dam saw crop
डीएम ने देखी फसल - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने शनिवार को रैखोली गांव में गेहूं की क्रॉप कटिंग प्रयोगों का निरीक्षण किया। उन्होंने एग्रीकल्चर एप के माध्यम से क्रॉप कटिंग के निर्देश दिए। जिले में गेहूं की फसल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आच्छादित है। कृषि विभाग द्वारा राजस्व निरीक्षक और राजस्व उपनिरीक्षकों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञापन


राजस्व उपनिरीक्षक प्रशिक्षण के बाद इस एप के माध्यम से रबी 2016-17 में क्रॉप कटिंग प्रयोग की पूरी जानकारी प्राप्त कर उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे। क्रॉप कटिंग के निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों से कृषि के अलावा पशुपालन, जड़ीबूटी, फलोत्पादन को अपनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कृषि, बागवानी से अपनी आय बढ़ा सकते हैं। क्रॉप कटिंग फसलों के निरीक्षण के दौरान उनके साथ तहसीलदार दयाचंद्र टम्टा, अपर सांख्यिकी अधिकारी पीसी बड़सीला, क्षेत्रीय पटवारी देवेंद्र लोहनी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed