{"_id":"5967a97a4f1c1b52758b46ed","slug":"dada-s-uncle-and-uncle-gave-a-declaration-of-self-if-they-were-not-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तारी न होने पर मृतक के दादा और चाचा ने किया आत्मत्या का एलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तारी न होने पर मृतक के दादा और चाचा ने किया आत्मत्या का एलान
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोदय विद्वालय सिमार (गागरीगोल) के छात्र पंकज खेतवाल की नदी में डूबने से हुई मौत के मामले में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी आज तक नहीं होने पर अक्रोशित परिजनों और तुपेड़ के ग्रामीणों ने केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा का घेराव किया। मृतक छात्र के दादा और चाचा ने एलान किया कि तीन दिन के अंदर जवाहर नवोदय विद्वालय सिमार गागरीगोल के प्राचार्य और वार्डन की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा के जिलाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया, विधायक चंदन दास, कपकोट के विधायक बलंवत भौर्याल और भाजपा कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ नवोदय विद्वालय के मृतक छात्र पंकज खेतवाल के परिजनों को सांत्वाना देने देर शाम तुपेड़ गांव पहुंचे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्यो ही पंकज के निधन पर दु:ख जताने वाले थे। परिजनों और ग्रामीणों ने मामले में नामजद प्राचार्य और वार्डन की आज तक गिरफ्तारी न होने पर मंत्री का घेराव किया। मृतक छात्र के दादा और चाचा का कहना है कि तीन दिन के अंदर मामले में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। केंद्रीय मंत्री टम्टा ने मृतक छात्र के परिजनों को विश्वास दिलाया कि वह मामले की गहराई से जांच होगी। पुलिस नामजद अभियुक्तों को शीघ्र जेल के सलाखों के अंदर करेगी।
विज्ञापन