फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cylinder caught fire while cooking in Kapkot

कपकोट में खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Cylinder caught fire while cooking in Kapkot
कपकोट में आग से जला सामान। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के एक घर में आग बनाते समय सिलिंडर में आग लग गई। आग से काफी नुकसान हुआ हैे। संचार नेटवर्क न होने से फायर ब्रिगेड को समय पर सूचना नहीं मिल पाई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे नगर पंचायत वार्ड दो में दीपक जोशी के घर में उनकी माता रेवती जोशी भोजन बना रहीं थीं। अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर में आग लगते ही परिवारजनों में हड़कंप मच गया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को जानकारी देनी चाही लेकिन संचार नेटवर्क ध्वस्त होने से सूचना नहीं दी जा सकी। कपकोट थाने से वारलेस के जरिए फायर सर्विस को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह सिलिंडर में लगी आग बुझाई। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक मौके पर पहुंची, आग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन
आग से किचन में रखा फ्रिज, किचन के खिड़की, दरवाजे और अन्य सामान जल गया। आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि आग की चपेट में परिवार का कोई सदस्य नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत सभासद तनुज तिरुवा ने संबंधित विभाग से प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि संचार सेवा ठीक होती तो नुकसान को कम किया जा सकता था। इंडेन गैस सर्विस के कर्मचारी राजेंद्र मवाड़ी, लक्ष्मण रावत ने मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की।

Cylinder caught fire while cooking in Kapkot
कपकोट में आग बुझाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
कपकोट में आग बुझाते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed