{"_id":"6404d4a8aea972ed020a2c74","slug":"cycle-rally-in-bageshwar-bageshwar-news-c-8-1-73523-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: महिला सशक्तीकरण के लिए निकाली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: महिला सशक्तीकरण के लिए निकाली साइकिल रैली
Sun, 05 Mar 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जिला मुख्यालय और कपकोट में स्वस्थ महिला-स्वस्थ भारत थीम पर साइकिल रैली निकाली गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने जिला अस्पताल परिसर से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने आयोजन की सराहना की। कहा कि इससे महिलाओं में सकारात्मक संदेश जाएगा। महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होंगी। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तीकरण एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीमा उपाध्याय, नीरु साह, वन स्टाॅप सेंटर प्रभारी खष्टी कांडपाल को प्रभारी सीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया ने सम्मानित किया। साइकिल रैली के प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कांडा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक कुमार आदि थे।
उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कपकोट में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। सीएचसी प्रभारी डॉ. जीतेश कुमार, सभासद तनुज तिरुवा, मनोज कोरंगा, प्रीति कोरंगा, प्रीति खुराना, गीता जोशी, दीपक मर्तोलिया आदि थे।