फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cupcoot-sipping motorway closed for five days

कपकोट-सूपी मोटर मार्ग पांच दिन से बंद 

Thu, 17 Aug 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 17 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Cupcoot-sipping motorway closed for five days
कपकोट-सूपी सड़क में आया मलबा और बोल्डर।  - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

भूस्खलन के कारण कपकोट-सूपी मोटर मार्ग पांच दिनों से बंद है। भारी मात्रा में मलबा आने से सूपी की ओर 40 वाहन फंसे हुए हैं। सड़क पर पैदल चलने लायक भी स्थान नहीं है। सड़क खोलने में हो रही देरी के कारण क्षेत्र की जनता परेशान है। इसके अलावा जिले के तीन अन्य ग्रामीण मोटर मार्ग बृहस्पतिवार को भी नहीं खुल सके। 

पांच दिन पूर्व कपकोट-सूपी मोटर मार्ग में रिखाड़ी के पास जबरदस्त भूस्खलन हो गया था। पहाड़ी से भारी मात्रा में गिरा मलबा और बोल्डर अभी तक नहीं हटाए गए हैं। इससे सूपी की ओर करीब 40 वाहन फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


हजारों की आबादी को तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता भगवत सिंह कोरंगा और सूपी के प्रधान यशपाल सिंह टाकुली ने बताया कि पांच दिन से क्षेत्रवासी जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यदायी संस्था से शीघ्र सड़क को खोलने की मांग की है। इधर, पीएमजीएसवाई के ईई जीएस चुफाल ने बताया कि सड़क खोलने का काम जारी है। अधिक मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से सड़क खोलने में कुछ समय लगेगा।


बृहस्पतिवार शाम तक पैदल मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। इधर, कौसानी-भतेड़िया, कपकोट-कर्मी, धरमघर-माजखेत ग्रामीण मोटर मार्ग भी अभी नहीं खुले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed