फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural programme: People pray to God.

Bageshwar News: बकरीद पर मांगी अमन-चैन और तरक्की की दुआ

Fri, 30 Jun 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 30 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme: People pray to God.
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में बकरीद धूमधाम से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन और चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद बकरों की कुर्बानी देते हुए एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।
विज्ञापन

बकरीद पर नगर के जामा मजिस्द और ईदगाह में नमाज अदा की गई। पेशे से इमाम मुफ्ती जुनेद उल कादरी ने नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि त्याग और बलिदान का प्रतीक ईद-उल-जुहा आपसी मेलजोल की भावना को मजबूत करता है। नमाज अदा करने के बाद बकरों की कुर्बानी देते हुए अमन, चैन और देश की तरक्की की दुआ मांगी गई। विधायक मनोज तिवारी, एसडीम गोपाल चौहान, सीओ विमल प्रसाद, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज सहित अन्य लोगों ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को गले लगाकर बकरीद की बधाई दी। कैंट स्थित ईदगाह में भी नमाज अदा की गई। कुर्बानी के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों के घरों में बिरयानी, कोरमा आदि व्यंजन बनाए। बकरीद के लिए बच्चों में भी उत्साह नजर आया। इस अवसर पर जब्बार खान, अख्तर हुसैन, अमन अंसारी, हाजी नूर अकरम, मंजूर हसन, शाहबुद्दीन, जमाल हुसैन सिद्दीकी, शाहनवाज अंसारी, मुदस्सर अहमद, जुनैद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भिकियासैंण में रजा मस्जिद में नमाज अदा की गई
भिकियासैंण। ईद पर स्थानीय रजा मस्जिद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। बारिश के चलते मानिला, स्याल्दे, मासी, देघाट, भतरौंजखान आदि क्षेत्रों से कम लोग पहुंचे। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस जवान तैनात रहे। वहां सदर मोहम्मद युनुस, मोहम्मद इस्लाम, अकरम, हाशिम, गुलाम नबी, इश्तियाक खान आदि मौजूद रहे। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे के इसी गड्ढे में डूबकर हुई थी बालक की मौत। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे के इसी गड्ढे में डूबकर हुई थी बालक की मौत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed