{"_id":"647a3504a858a6cb6e0485c7","slug":"cultural-programme-orgnised-in-district-bageshwar-news-c-8-1-157787-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कांडा महाविद्यालय में दो दिनी सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कांडा महाविद्यालय में दो दिनी सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू
Fri, 02 Jun 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
कांडा महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारंभ पर वंदना की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। स
- फोटो : कांडा महाविद्यालय में सांस्कृतिक प्रतियोगिता के शुभारंभ पर वंदना की प्रस्तुति देतीं छात्राएं। संवाद
कांडा/बागेश्वर। कांडा महाविद्यालय में दो दिनी संस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के पहले दिन मेहंदी, आशु वाचन, कविता लेखन आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य मधुलिका पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि दो दिनी प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संस्कृति और ज्ञान बढ़ाने वाली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता से विद्यार्थियों के हुनर में निखा आएगा। मेहंदी प्रतियोगिता में नेहा चंदोली ने पहला, साक्षी साह ने दूसरा, अंकिता पंत ने तीसरा स्थान पाया। कविता लेखन प्रतियोगिता में शैलानी पहले, अंकिता पंत दूसरे, गीतांजलि जोशी तीसरे स्थान पर रहीं। आशु वाचन में यामिनी रावत ने पहला, ज्योति चंदोला ने दूसरा स्थान पाया। निकिता और गीतांजलि तीसरे स्थान पर रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में काफल समूह ने पहला, बांज समूह ने दूसरा, देवदार समूह ने तीसरा स्थान पाया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नगेंद्र पाल, सांस्कृतिक परिषद की संयोजक नीतू खुल्बे, आशा आर्या, निधि अधिकारी, छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मी भंडारी, उपाध्यक्ष सोनी, सचिव साक्षी शाह, संयुक्त सचिव हिमांशु कुमार, सांस्कृतिक सचिव संजना जोशी आदि मौजूद थे। संचालन प्राध्यापक कैलाश कुमार ने किया। संवाद