फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural programme orgnised.

Bageshwar News: राधा-कृष्ण के वेश में नन्हे बच्चों ने मोहा मन

Mon, 04 Sep 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 04 Sep 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme orgnised.
बागेश्वर। गायत्री विद्या मंदिर में शिक्षक दिवस और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। राधा और कृष्ण के वेश में सज धजकर विद्यालय पहुंचे बच्चों ने अपनी भाव भंगिमाओं से दर्शकों का मन मोहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य दुर्गा असवाल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। गुरु और शिष्य के संबंध और विद्यार्थी के जीवन में गुरु की भूमिका के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने राधा और कृष्ण का रूप धरे बच्चों को माखन और मिश्री खिलाई। बच्चाें ने आकर्षक नृत्य और नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु असवाल ने किया। इस मौके पर सत्येंद्र असवाल, विवेकानंद पांडेय, कमल कांत, विजय कुमार, ललिता पंत, दीपिका परिहार, लता पंत, शीतल रस्तोगी, उमा मेेहता, करिश्मा दानू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed