{"_id":"64ecec0845809837a90e2584","slug":"cultural-programme-orgnised-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-1165-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर में श्रद्धालु और बाहर से आए सैलानियों ने जलाभिषेक किया। भक्तों ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इस वर्ष श्रावण मास में अधिकमास होने के चलते आठ सोमवार हुए। जिले में तिथि अनुसार श्रावण के महीने में बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए लोग उमड़े। अधिकमास श्रावण के अंतिम और आठवें सोमवार को भी कुछ भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। जलाभिषेक और पूजा के लिए आए श्रद्धालुओं में अधिकतर बाहर से आए सैलानी थे। नगर और आसपास के इलाकों से आए कुछ भक्तों ने भी भगवान शिव को जल अर्पित किया और पूजा-अर्चना की। संवाद
विज्ञापन