{"_id":"64ecebeaf690e11e820e53e4","slug":"cultural-programme-orgnised-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-1161-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: राखी और दही-हांडी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: राखी और दही-हांडी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाईस्कूल भगरतोला में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के पर्व को लेकर राखी और दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में भागीदारी की। प्रधानाध्यापक महेश पंत ने 48 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिया।
राखी प्रतियोगिता में तीनों कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भागीदारी कर आकर्षक राखी बनाई और उनका प्रदर्शन किया। प्रत्येक कक्षा से पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को पुरस्कार दिया गया। जन्माष्टमी महोत्सव में 18 बालिकाओं ने गोपी और एक बालक ने श्रीकृष्ण का रूप धरकर आकर्षक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। दही हांडी प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यार्थी पवन बोरा, चांदनी बोरा, भावना बोरा, नैतिक अधिकारी, ज्योति आर्या, सीमा अधिकारी का योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान बेहतर प्रबंधन, सफाई और अनुशासन का पालन करने के लिए भी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक महेश पंत, मोहम्मद युसुफ, भागीरथी मर्तोलिया, वंदना पंत, योगेश गोस्वामी, आनंदी देवी, नीमा देवी आदि मौजूद रहे। संवाद