फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural programme orgnised.

Bageshwar News: भव्य कलश यात्रा के साथ नवरात्र महोत्सवों का आगाज

Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 16 Oct 2023 11:05 AM IST
विज्ञापन
Cultural programme orgnised.
बागेश्वर। बागेश्वर में भव्य कलश यात्राओं के साथ नवरात्र महोत्सवों का आगाज हो गया है। पहले नवरात्र पर जिलेभर में लोगों ने देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना की। अन्य देवताओं के मंदिरों में भी दीप जलाया और पूजा की।
विज्ञापन

देवी पूजा कमेटी ने नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली। यात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए नुमाइशखेत मैदान पहुंची। पंडित रमेश गुरुजी ने मुख्य यजमान दीपक मिश्रा के हाथों विधिविधान से पूजा संपन्न कराकर देवी महोत्सव का शुभारंभ कराया। कलश यात्रा में कमेटी अध्यक्ष प्रशांत मलड़ा, राजेश उपाध्याय, अंकित गोयल, राजेंद्र परिहार, कमल नेगी, सूरज जोशी, दीपक जोशी, नरेंद्र पालनी, महेश पांडे, रोहित पंत, मनोज जोशी, भूपेश उपाध्याय और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा कमेटी ने नगर क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली। सरयू संगम से जल लेकर मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। पंडित धर्मानंद शास्त्री, मनोहर जोशी, पूरन चंद्र ने मुख्य यजमान हेमंत तिवारी, पूजा तिवारी के हाथों पूजा संपन्न कराई। कमेटी के अध्यक्ष रालू कर्मयाल, उमेश साह, नवीन साह, नवीन लोहनी, रचित साह, अनुज साह, कमला भैंसोड़ा, चंद्रा उपाध्याय, दया पांंडे, जीवंती कांडपाल के साथ ही बड़ी संख्या में महिला, पुरुष मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




भगवती मंदिर से निकाली कलश यात्रा

बागेश्वर। कठायतबाड़ा के महिला, पुरुषों और देव डांगरों ने भगवती मंदिर कठायतबाड़ा से कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर से कठायतबाड़ा, सूरजकुंड, विकासखंड कार्यालय होते हुए वापस भगवती मंदिर पहुंची। भगवती मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट के नेतृत्व में पूजा संपन्न कराई गई। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, प्रेम सिंह हरड़िया, नरेंद्र खेतवाल, मोहन सिंह कनवाल, ईश्वरी पांडे, पवन खेतवाल, राजेंद्र मेहता, प्रमोद हरड़िया, अखिल ओली, तिलोक हरड़िया, गणेश धपोला, रेखा खेतवाल, काजल ओली,सीमा खेतवाल, जानकी देवी, मोहनी देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed