फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Cultural programme.

सज गया बाजार, धनतेरस का इंतजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Cultural programme.
पंकज वर्मा। - फोटो : BAGESHWAR
सज गया बाजार, धनतेरस का इंतजार
विज्ञापन

स्वर्णकारों को उम्मीद इस दीपावली जमकर बरसेगा धन
बाजार में चहल-पहल बढ़ने से स्वर्णकारों के चेहरों पर भी रौनक, धनतेरस और दिवाली को लेकर तैयारियों में जुटे हैं कारोबारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। धनतेरस और दीपावली से पूर्व बाजार में चहल-पहल बढ़ने लगी है। करवाचौथ के बाद बाजार में बढ़ रही रौनक को देखकर व्यापारियों के चेहरे भी खिलने लगे हैं। पिछले वर्षों में कोरोना के चलते कारोबार पर काफी फर्क पड़ा था। स्वर्णकारों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ा।
इस बार लोगों में उत्साह दिख रहा है। वर्तमान में सर्राफा बाजार में सोने के दाम 63000 रुपये प्रति तोला और चांदी के दाम 60000 रुपये प्रति किलो है। सोने-चांदी के दाम शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करते हैं। इसको देखते हुए दीपावली के दौरान की दरों को लेकर व्यापारी स्पष्ट नहीं हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस धनतेरस और दीपावली पर ग्राहक आभूषण और जेवर की जमकर खरीदारी करेंगे और कारोबार में बरकत होगी।
विज्ञापन

कोट
दिवाली से पूर्व धीरे-धीरे बाजार में उछाल देखने को मिल रहा है। दिवाली और धनतेरस को लेकर डिमांड भी आने लगी है। इसे देखते हुए कारोबार में बढ़ोतरी के आसार दिखने लगे हैं। उम्मीद है दिवाली तक कारोबार बेहतर हालात में पहुंच जाएगा और लोग जमकर सोने-चांदी की खरीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय वर्मा, स्वर्णकार, कत्यूर बाजार, बागेश्वर, फोटो 16 बीजीएस 03 पी
कोट
कोरोना ने स्वर्णकारों को काफी नुकसान पहुंचाया है। महामारी के दौर में लोगों को रोजमर्रा का सामना जुटाना मुश्किल था। ऐसे में जेवरों की खरीद पर भी असर पड़ा। इस धनतेरस और दीपावली पर बाजार में उछाल आने की पूरी उम्मीद है और स्वर्णकारों को इसका अच्छा लाभ मिलेगा।

गोविंद लाल वर्मा, कत्यूर बाजार, बागेश्वर, फोटो 16 बीजीएस 04 पी
कोट
धनतेरस और दिवाली को लेकर तैयारियां पूरी हैं। सोन-चांदी के दाम में भी पिछले एक साल के दौरान अधिक अंतर नहीं आया है। उम्मीद है कि महामारी से उबरने के बाद अब लोग आभूषण और जेवरात की खरीद की ओर लौटेंगे। धनतेरस व दीपावली पर अच्छा कारोबार होगा।
पंकज वर्मा, स्वर्णकार, भराड़ी बाजार, कपकोट, फोटो 16 बीजीएस 05 पी

गोविंद लाल वर्मा

गोविंद लाल वर्मा- फोटो : BAGESHWAR

संजय वर्मा।

संजय वर्मा।- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed