{"_id":"615603188ebc3e0585183f53","slug":"cultural-gathering-bageshwar-news-hld4398440172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातृ नवमी को सरयू तट पर श्राद्घ करवाने को उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातृ नवमी को सरयू तट पर श्राद्घ करवाने को उमड़े लोग
बागेश्वर के सरयू तट पर नवमी को पितरों का श्राद्ध करते लोग।
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्वर। मातृ नवमी को सरयू तट पर माता का श्राद्ध करवाने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा रहा। पंडितों और पुरोहितों ने यजमानों के पितरों की शांति के लिए विधिविधान से श्राद्ध कराया। सामूहिक श्राद्ध के दौरान सरयू तट पर चहलपहल बनी रही।
विज्ञापन
श्राद्ध पक्ष के चलते इन दिनों बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग अपने घरों पर पंडितों को बुलाकर पूर्वजों का श्राद्ध कर्म करवा रहे हैं। हालांकि अष्टमी और नवमी तिथि के दिन सरयू तट पर खासी रौनक दिखी। अधिकांश लोग अष्टमी और नवमी को अपने पूर्वजों का श्राद्ध करवाते हैं। मातृ पक्ष का श्राद्ध पूरे पार्वण काल में केवल नवमी तिथि को ही होता है। जिसके चलते पंडितों को भी कई बार घर-घर जाकर श्राद्ध करवाने में दिक्कत होती है। ऐसे में पंडित यजमानों को सरयू तट पर आमंत्रित करते हैं। जहां पर कई यजमानों सामूहिक रूप से अपने पूर्वजों का श्राद्ध संपन्न कराते हैं। बृहस्पतिवार को भी पंडित हेम चंद्र जोशी, कैलाश उपाध्याय, शेखर चंद्र, मदन मोहन पांडेय, प्रकाश कांडपाल सहित कई पुरोहितों ने सरयू तट पर श्राद्ध संपन्न कराए। इस दौरान यजमानों ने भी माना कि अष्टमी और नवमी तिथि पर सामूहिक श्राद्ध करवाने से समय की बचत होती है। पंडितों ने कहा कि सरयू के पावन जल से तर्पण करने का भी विशेष महत्व है। जिसके चलते सरयू तट पर अष्टमी और नवमी को श्राद्ध करवाने का चलन भी बढ़ रहा है। यजमान और पुरोहित को भी इसमें आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।