फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Thousands removed from the account hygienists

एक और घपला, सफाई कर्मी के खाते से हजारों निकाले

Tue, 27 Oct 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो /अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Tue, 27 Oct 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में वित्तीय अनियमितता का एक मामला उजागर हुआ है। अस्पताल में पूर्व में तैनात एक सफाई कर्मी ने विभाग पर जीपीएफ खाते से बैगर आवेदन के हजारों रुपये निकालने का विभाग पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन


 सीएमओ का कहना है सफाई कर्मी के जीपीएफ के खाते से धन आहरण की जांच करीब पूरी हो गई है। मामला गंभीर है। तत्कालीन प्रभारी और लेखा क्लर्क के खिलाफ थाने में जल्द विभाग प्राथमिकी दर्ज करेगा।
विज्ञापन


सीएचसी बैजनाथ में घपले के बाद घपले उजागर होने से विभाग छवि धूमिल हो रही है वहीं क्षेत्र की जनता में विभाग के प्रति आक्रोश है।

इधर मंगलवार को एबीवीपी के कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते सीएचसी बैजनाथ पहुंचे। उन्होंने अस्पताल गेट के सामने प्रभारी डॉ.  हरीश पोखरिया के समर्थन में नारेबाजी की। नारेबाजी करने वालों में मनोज कुमार, दीपक खुल्बेे, सुरेश गोस्वामी, अनिल पांडे, आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि जन प्रिय प्रभारी डॉ. पोखरिया  को बैजनाथ से हटाया गया तो एबीपी आंदोलन को उग्र रूप देगी। उन्होंने मामले की जांच विभाग के निदेशक से कराने को कहा।

 बैजनाथ अस्पताल में पूर्व तैनात सफाई कर्मी मनवीर ने विभाग के डीजी को भेजे ज्ञापन में कहा है कि मेरे जीपीएफ खाते से बैगर मेरे आवेदन के विभाग ने हजारों की रकम निकाल ली है।

 सीएमओ जेसी मंडल ने बताया कि विभाग ने मामले की गहराई से जांच कर ली है। मामला गबन का प्रतीत होता है। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल के तत्कालीन क्लर्क और प्रभारी के खिलाफ पुलिस थाने में जल्द रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।


सीएमओ ने बताया कि सीएम सुरक्षा बीमा से मरीज को अस्पताल से हर दवा उपलब्ध कराने का शासन से निर्देश है। सीएमओ ने बताया कि दवा और मरीजों के खाने के बिलों का भुगतान के लिए मैंने प्रभारी पर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया है। सीएचसी बैजनाथ के प्रभारी चिकित्साधिकारी का कहना है कि जांच सहीं होने पर वास्तविकता सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed