फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   The injured woman was wild pig

जंगली सुअर ने महिला को किया घायल

Thu, 26 Nov 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो /अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Thu, 26 Nov 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन

 जंगली सुअर ने गनीगांव की प्रधान की पत्नी पर हमाला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की हालत गंभीर देख सीएचसी बैजनाथ के डाक्टरों ने महिला को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


 ग्राम प्रधान गनीगांव उम्मेद राम ने बताया कि उनकी पत्नी बुधवार की प्रात: घर से बाहर गई थी कि सुअर ने एकाएक उस पर  हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीण घायल  महिला को उपचार के लिए मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाए।
विज्ञापन


डाक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। महिला की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे  सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया है। वन रेंजर हरीश खर्कवाल ने अस्पताल जाकर घायल महिला का हाल जाना। रेंजर ने गंनीगांव के शस्त्र लाइसेंस धारियों से सुअरों को मारने के लिए तत्काल आवेदन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिपं सदस्य शिव सिंह बिष्ट जखेड़ा के प्रधान ईश्वर सिंह परिहार, डीके जोशी, क्षेपं सदस्य आनंद परिहार ने अस्पताल आकर प्रधान की पत्नी का हाल जाना। उन्होंने वन विभाग से घायल महिला को उपचार के लिए तत्काल आर्थिक सहायता देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed