{"_id":"2dd0a5bdccd6020f112cf8688a7dce6e","slug":"the-death-of-the-young-man-from-drowning-in-saryu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरयू में डूबने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
Updated Tue, 15 Sep 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू में सूरजकुंड के पास मछली मार रहे युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कठायतबाड़ा के सूरजकुंड निवासी 40 वर्षीय प्रकाश राम पुत्र भवानी राम शाम साढे़ तीन बजे मछलियां मारने के लिए सरयू में गया था।
विज्ञापन
सूरजकुंड के पास ही वह पत्थर पर बैठकर नदी में जाल फेंक रहा था। अचानक जाल किसी चीज से फंस गया और झटका लगने से प्रकाश मुंह के बल नदी में गिर पड़ा। वहां गहरे पानी में गिरने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा होते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रकाश का शव 200 मीटर दूर पहुंच चुका था, वहां काम कर रहे श्रमिकों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
शव मिलते ही प्रकाश के घर में कोहराम मच गया। माता, पिता, पत्नी, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।