फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Students with tuition being openly manipulated

ट्यूशन जा रही छात्राओं के साथ सरेआम छेड़छाड़

Tue, 08 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Tue, 08 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Students with tuition being openly manipulated
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 कांडा रोड में ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही छात्राओं के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। छात्राओं पर फब्तियां कसते देख आसपास मौजूद लोगों ने मनचले युवकों की धुनाई लगा दी। इसी बीच सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को कुछ छात्राएं ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। कांडा रोड में दो मनचले युवकों ने इन छात्राओं पर फब्तियां कसने के साथ ही छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्राओं ने इसका विरोध किया। आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिलते ही भीड़ ने मनचले युवकों को पकड़कर धुनाई लगा दी। इस बीच थाने से पहुंची पुलिस टीम ने एक युवक को पकड़ लिया। जबकि दूसरा युवक मौका पाकर फरार हो गया। छेड़छाड़ करने के आरोप में पकड़ा गया युवक पुलिस हिरासत में है। फिलहाल इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed