{"_id":"6f950180a7362a7e425dc05213b180bc","slug":"stolen-from-the-shop-window-lighting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की जलाकर दुकान से चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खिड़की जलाकर दुकान से चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/कांडा (बागेश्वर)।
Updated Wed, 22 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
यहां धपोलासेरा में मंगलवार की रात चोरों ने एक दुकान की खिड़की में आग लगा दी और दुकान के अंदर से तकरीबन नौ हजार का सामान चुरा लिए। धपोलासेरा में उमेश सिंह धपोला की किराना की दुकान है।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम वह रोज की तरह दुकान बंद करके सोने के लिए घर चले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो वहां खिड़की खुली थी। खिड़की चौखट, दरवाजे जले हुए थे। चोरों ने खिड़की खोलने के लिए पहले उसके दरवाजों पर आग लगाई। चोर किराना का करीब नौ हजार का सामान भी वहां से उठा ले गए।
विज्ञापन
उमेश सिंह ने पटवारी क्षेत्र सानी उडियार मेें अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 380, 436 के तहत मामला दर्ज किया है। कानूनगो चंद्र सिंह हरकोटिया, पटवारी अमरनाथ गोस्वामी ने दुकान का मुआयना किया।
विज्ञापन