{"_id":"592da87b4f1c1bdf15bdc39a","slug":"sdm-grabbed-the-sand-filled-pickup-sage","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने रेत से भरा पिकप पकड़ा, सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीएम ने रेत से भरा पिकप पकड़ा, सीज
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 30 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपजिलाधिकारी रवींद्र बिष्ट का रेत बजरी के अवैध धंधे के खिलाफ छापेमारी अभियान जारी है। एसडीएम ने मंगलवार को पिंडारी सड़क के रातब्यांण में अवैध रेत से भरे पिकप को पकड़ा और सीज कर तहसील परिसर में खड़ा करवा दिया है।
विज्ञापन
एसडीएम बिष्ट ने बताया कि मंगलवार उन्होंने पिंडारी सड़क के रातब्यांण में पिकप संख्या यूके 02- 0565 की तलाशी ली तो उसमें रेत भरी थी। चालक से आवश्यक कागजात दिखाने को कहा तो वह सकपका गया। एसडीएम ने बताया कि पिकप को मौके पर ही सीज कर दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को रामगंगा से अवैध तरीके से रेत बजरी ले जा रहे पिकप संख्या यूके 05 -1240 को सीज किया था। वाहन स्वामी से मंगलवार को 25 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन