{"_id":"5a92fe1f4f1c1b514a8bb426","slug":"regular-police-will-now-investigate-the-case-of-death-of-employment-assistant","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेगुलर पुलिस करेगी रोजगार सहायक की मौत के मामले की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब रेगुलर पुलिस करेगी रोजगार सहायक की मौत के मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार सहायक कैलाश चंद्र की संदिग्ध परिस्थतियों में हुई मौत के मामले की जांच अब रेगुलर पुलिस करेगी। जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दी है। एसपी ने कोतवाल टीआर वर्मा को जांच अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
बोहाला न्याय पंचायत के घटगाड़ निवासी कैलाश चंद्र पुत्र पनीराम की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई।
20 फरवरी को कैलाश का शव सप्तेश्वर के पास सरयू नदी के किनारे मिला। कैलाश की पत्नी ने 21 फरवरी को काफलीगैर के राजस्व उप निरीक्षक को तहरीर देकर मनरेगा योजना की सोशल ऑडिट कर रही टीम के सदस्यों पर उसके पति की हत्या करने का आरोप लगाया था। तहरीर पर राजस्व पुलिस ने इस मामले में सोशल ऑडिट कर रही टीम के छह सदस्यों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पहले राजस्व पुलिस मौत का कारण आत्महत्या मान रही थी।
विज्ञापन
इस मामले में मुकदमा दर्ज हुए पांच दिन बीत चुके हैं राजस्व पुलिस अभी मामले में आरोपी सोशल ऑडिट कर रही टीम के सदस्यों के नाम तक नहीं जुटा पाई है। तहसीलदार दया चंद्र टम्टा ने बताया कि जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच अब राजस्व पुलिस से लेकर रेगुलर पुलिस को सौंप दी है। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि इस मामले में बागेश्वर के कोतवाल टीआर वर्मा को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन