फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   PWD contractors and wife imprisonment

लोनिवि के ठेकेदार और पत्नी को कारावास

Sat, 19 Sep 2015 12:55 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 19 Sep 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन

फर्जी एफडी और बैंक गारंटी के माध्यम से लोनिवि में करोड़ों का ठेका हासिल करने के आरोपी कोटद्वार के एक ठेकेदार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीन साल की कारावास 25 हजार रुपये जुुर्माना लगाया है।

विज्ञापन


इसी  मामले में शामिल उसकी पत्नी को डेढ़ साल का कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला पांच साल पुराना है।

कपकोट-सौंग मोटर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के लिए लोनिवि कपकोट खंड ने 2010-2011 में टेंडर आमंत्रित किए। आठ करोड़ 65 लाख की राशि का यह काम कोटद्वार के नजीवाबाद रोड स्थित एसएन कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला।
विज्ञापन


चौड़ीकरण का बहुत सा काम होने के बाद कंपनी ने भुगतान प्राप्त कर लिया। बाद में शेष काम रोक दिया। समय अधिक होने पर लोनिवि ने मामले की जांच की तो फर्जी प्रपत्रों से कंपनी कार्य से अधिक का भुगतान ले चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोनिवि के सहायक अभियंता नंदन सिंह माजिला ने इस मामले में कपकोट थाने में एफआईआर दर्ज कराई। शासन ने सीआईडी अपराध शाखा से मामले की जांच कराई।

 अपराध शाखा के इंस्पेक्टर गंगा सिंह पांगती ने जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट तैयार की। पता चला कि एसएन कंपनी  का गठन न्यू मिश्रा कालोनी, नजीवाबाद रोड कोटद्वार निवासी अखिलेश चौहान ने अपनी पत्नी  स्नेह लता चौहान के नाम से किया है।

 ठेका पाने के लिए लगाई गई एफडी और बैंक गारंटी फर्जी पाई गई। इस बीच शिकायत के बाद लोनिवि ने सत्रह लाख रुपये की राशि हाईकोर्ट की मदद से कंपनी से वापस ले ली।

धारा 420,   467,  468, 471 के तहत यह मामला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में चला। अभियोजन पक्ष की ओर से ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी भूपेंद्र सिंह जंगपांगी, सहायक अभियोजन अधिकारी ललित मोहन आर्य और खड़क सिंह कार्की ने मामले की पैरवी की।


लोनिवि की ओर से कोर्ट सहायक महिपाल सिंह दानू शामिल हुए। 17 सितंबर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणि राय ने फैसला सुनाया।

उन्होंने अखिलेश चौहान को तीन साल का कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माना, स्नेहलता चौहान को एक साल का कारावास और 25 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed