{"_id":"e035d970971132f551ddee2ea1865b69","slug":"police-on-the-trail-outsiders-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी लोगों के सत्यापन पर पुलिस गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाहरी लोगों के सत्यापन पर पुलिस गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)।
Updated Tue, 14 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी में बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर पुलिस ने गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष चंदन सिंह ने बताया कि होटलों में रहने वालों का सत्यापन अनिवार्य है। पर्यटकों आदि लोगाें को आईडी के आधार पर ही कमरे दिए जाने चाहिए। भवन स्वामियों के लिए भी बाहरी लोगों का सत्यापन कराना जरूरी है। भवनों में बाहर से आकर रह रहे श्रमिकों, फेरी व्यवसायियों सहित सभी किराएदारों के लिए सत्यापन की अनिवार्यता है। इस संबंध में होटल स्वामियों और भवन स्वामियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद सत्यापन नहीं किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।