{"_id":"5c9674a2bdec2214046ef7df","slug":"people-flooding-the-water-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी का बिल बढ़ाकर देने से भड़के लोग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी का बिल बढ़ाकर देने से भड़के लोग
Sat, 23 Mar 2019 11:32 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट (बागेश्वर)।
अमर उजाला ब्यूरो कपकोट (बागेश्वर)।
Published by: Almora desk
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
कपकोट में एसडीएम को समस्या बताते मंडलखेत के निवासी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट नगर पंचायत के वार्ड दो में पानी की काफी कम आपूर्ति हो रही है। जल संस्थान लोगों पानी के बिल बढ़ाकर दे रहा है। गुस्साए लोगों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और उनसे समस्या का समाधान शीघ्र करवाने की मांग की है।
एसडीएम को दिए ज्ञापन में मंडलखेत वार्ड के लोगों ने कहा है जल संस्थान वार्ड में लंबे समय से जरूरत से काफी कम पानी की आपूर्ति कर रहा है। नजदीक में पानी के अन्य स्रोत नहीं होने से लोग काफी परेशान हैं। विभाग समस्या का समाधान करने के बजाए उन्हें पानी का भारी भरकम बिल दे रहा है। जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि पानी के बिल कम करने की कई बार मांग की जा चुकी है। आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।
उन्होंने एसडीएम से समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में सभासद शामली देव, तनुज तिरूवा, पूर्व सभासद बलवंत कपकोटी, सुंदर देव, गौरव कोरंगा, चंद्रा कपकोटी, पवन कपकोटी, लीला, गोविंदी, तारा, रमा, कौशल्या, धना, देवकी देवी और मोहन सिंह, बिष्ट आदि शामिल थे। इस मौके पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि जल संस्थान को समस्या के समाधान करने के निर्देश दिए जाएंगे।