फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Obscene acts with the daughter of the father arrested

बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने वाला पिता गिरफ्तार

Wed, 30 Mar 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Wed, 30 Mar 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


अपनी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने वाले पिता को पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले दो सालों से बेटी के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। 
नगर में रहने वाले एक पूर्व फौजी की पत्नी ने पति पर बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के अनुसार उसका पति पिछले दो सालों से उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर रहा था। इसका विरोध करने पर वह उन्हें बुरी तरह मारता-पीटता था।
विज्ञापन


पति की मार और लोक लाज के डर से महिला ने इसकी किसी से शिकायत नहीं की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 मार्च की रात को आरोपी ने अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीट दिया। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर वरिष्ठ एसएसआई प्रतिमा भट्ट ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पूर्व फौजी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद साहस जुटाकर थाने पहुंची पूर्व फौजी की पत्नी और बेटी ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 क, 354ग, 323, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रही एसएसआई प्रतिमा भट्ट ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed