{"_id":"56fc09224f1c1b407bf0020f","slug":"obscene-acts-with-the-daughter-of-the-father-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने वाला पिता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने वाला पिता गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 30 Mar 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने वाले पिता को पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिछले दो सालों से बेटी के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
नगर में रहने वाले एक पूर्व फौजी की पत्नी ने पति पर बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के अनुसार उसका पति पिछले दो सालों से उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर रहा था। इसका विरोध करने पर वह उन्हें बुरी तरह मारता-पीटता था।
विज्ञापन
पति की मार और लोक लाज के डर से महिला ने इसकी किसी से शिकायत नहीं की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 मार्च की रात को आरोपी ने अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीट दिया। किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर वरिष्ठ एसएसआई प्रतिमा भट्ट ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पूर्व फौजी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
इसके बाद साहस जुटाकर थाने पहुंची पूर्व फौजी की पत्नी और बेटी ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 क, 354ग, 323, 506 और पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रही एसएसआई प्रतिमा भट्ट ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
