फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Nepali worker's body was found hanging on tree

पेड़ पर लटका मिला नेपाली श्रमिक का शव

Wed, 29 Apr 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर) Updated Wed, 29 Apr 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Nepali worker's body was found hanging on tree

नेपाल के दैलेख निवासी युवक की अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव बजीना के जंगल में चीड़ के पेड़ पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


नेपाल के दैलेख निवासी मनोज रावल (33) पुत्र गौराबहादुर चार साल से कांडा में स्टेशन के पास रहता था। उसके साथ पत्नी और तीन बच्चे भी रहते थे। मनोज श्रमिक था। इन दिनों वह निर्माणाधीन कोषागार भवन में काम कर रहा था। मंगलवार की शाम मनोज काम से नहीं लौटा। परिजन रात भर इंतजार में रहे। बुधवार की सुबह उसका शव निकटवर्ती बजीना गांव के चीड़ गाड़ में एक मेहल के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को सूचना दी। कानूनगो चंद्र सिंह हरकोटिया और बजीना क्षेत्र के राजस्व पुलिस उपनिरीक्षक पूरन गिरि मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव उतारकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के सालेे करन बहादुर ने राजस्व पुलिस में दी तहरीर में मामले की जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन


किसी के गले नहीं उतर रही खुदकुशी की बात
नेपाली श्रमिक की खुदकुशी का कारण लोगों की समझ में नहीं आ रहा है। नेपाल की भूकंप त्रासदी को लेकर भी उसे कोई तनाव नहीं था। मनोज सुनारगांव के लिए निर्माणाधीन सड़क के किनारे ही पेड़ पर लटका था। यह स्थान उसके निवास से लगभग तीन किमी की दूरी पर है। राजस्व पुलिस उप निरीक्षक पूरन गिरि ने बताया कि पत्नी और अन्य करीबी लोगों से बात करने पर भी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। राजस्व पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम में भी फंदे के कारण दम घुटने की पुष्टि हुई है। फिर भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed