फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mining mafia digging mountains

खनन माफियाओं ने खोद डाले पहाड़

Thu, 10 Jan 2019 11:14 PM IST
Almora desk ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला/बागेश्वर Published by: Almora desk Updated Thu, 10 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mining mafia digging mountains
कांडा-रावतसेरा सड़क में अवैध खनन से छलनी पहाड़। - फोटो : अमर उजाला

खनन माफियाओं ने कांडा-रावतसेरा सड़क के हवनतोली से घोड़ागाड़, कपूरी और भद्रेश्वर गुफा मंदिर तक पहाड़ी खोद डाली है। जेसीबी के जरिए पहाड़ी को छलनी किया जा रहा है। अनियमित खनन से बरसात में पहाड़ी के दरकने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने खनन न रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ लोग कांडा-रावतसेरा सड़क के हवनतोली से घोड़ागाड़ कपूरी भद्रेश्वर गुफा मंदिर तक की पहाड़ी खोदकर बलवी मिट्टी को सड़क और अन्य निर्माण के कामों में लगा रहे हैं। इससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन


 ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ी खोदने का खेल देर रात तक चल रहा है।उन्होंने खनन बंद करने के लिए कई बार कह दिया है लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने खनन जल्द बंद न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। वहां मोहन सिंह, राम सिंह, श्याम सिंह, जसौद सिंह, केशर सिंह, जमन सिंह, प्रेम राम, केदार राम, पार्वती देवी, मालती देेवी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांडा-रावतसेरा सड़क के किनारे पहाड़ी पर हो रहे अवैध खनन का मामला गंभीर है। राजस्व और वन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच करवाई जाएगी। अवैध खनन में किसी भी वाहन के लगे होने या डंपरों में बलवी मिट्टी लदी पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही सीज किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ खन एक्ट के सख्त कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।- नैनपाल सिंह, तहसीलदार कांडा


धरमघर से हो रही है पत्थरों की तस्करी
बागेश्वर। धरमघर-सनगाड़ बास्ती मोटर मार्ग से पत्थरों की तस्करी होने के शिकायत भी की जा रही है। प्रशासन इस मामले की जांच की तैयारी कर रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक धरमघर-सनगाड़ में पत्थरों का खनन हो रहा है। पत्थरों को पिथौरागढ़ के चौकोड़ी में तस्करी होने की शिकायत बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने प्रशासन से पत्थर तस्करी की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सड़क निर्माण एजेंसी की भी जांच की जानी चाहिए। एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed