फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   mentally ill person died in accident

कैंटर की चपेट में आने से मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति की मौत

Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)। 
अमर उजाला ब्यूरो गरुड़ (बागेश्वर)।  Updated Sun, 25 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
 mentally ill person died in accident
accident - फोटो : graphic

डंगोली -घांघली भिलकोट मोटर मार्ग पर शनिवार को कैंटर की चपेट में आने से मानसिक रूप से बीमार  व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अल्मोड़ा ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल ने बताया कि कैंटर (यूके 02 सीए 0674) देर शाम डंगोली से भिलकोट की ओर जा रहा था। भिलकोट में मानसिक रूप से बीमार प्रकाश राम (38) पुत्र पानी राम निवासी अमस्यारी वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


आपातकालीन सेवा की मदद से घायल को मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ लाया गया। हालत गंभीर देख अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर अल्मोड़ा को रेफर कर दिया। उपचार के लिए अल्मोड़ा ले जाने के दौरान घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने वाहन चालक त्रिलोक सिंह को गिरफ्तार करने के साथ ही वाहन को सीज कर दिया है। उधर, पिंगलों में रविवार को एक टाटा सोमो असंतुलित होने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। काननूगो त्रिभुवन बोरा के अनुसार दुर्घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed