{"_id":"ed4bcec1b4fa2b3c3c27fee8cac673eb","slug":"max-bike-rider-injured-in-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैक्स की टक्कर से बाइक सवार घायल
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Wed, 04 Nov 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
दो अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की भिड़ंत में एक बाइक सवार घायल हो गया। दोपहर को कठायतबाड़ा निवासी 19 वर्षीय भूपेंद्र सिंह अपनी बाइक में कपकोट से लौट रहे थे, विपरीत दिशा से आ रही मैक्स नंबर यूके 02-7773 ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
यहां जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। उधर शाम लगभग साढे़ तीन बजे यहां तहसील मार्ग पर जजी के कर्मचारी अर्जुन बोनाल की बाइक को एक स्कूटी से टक्कर लग गई। दुघर्टना के कारण वहां जाम लग गया। भीड़ एकत्र होने पर स्कूटी चालक वहां से भाग गया और स्कूटी को वहीं छोड़ गया।
विज्ञापन