{"_id":"8be51aa439322fa510d7bff218965d8d","slug":"loving-couple-ate-poison-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने खाया जहर, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sat, 11 Jul 2015 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व पुलिस क्षेत्र वज्यूला के एक गांव की युवती और एक युवक ने लोक लज्जा के भय से जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है।
विज्ञापन
राजस्व पुलिस क्षेत्र वज्यूला की 35 वर्षीय युवती और 25 साल के युवक का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पड़ोसी थे। प्रेम प्रसंग की जानकारी गांव के लोगों को थी।
विज्ञापन
गांव के लोगों ने पंचायत कर दोनों को कई बार समझाया। शुक्रवार को दोनों गरुड़ बाजार आए। देर शाम घर पहुंचने के बाद उन्होंने जहर खा लिया। ग्रामीण दोनों को आपातकालीन वाहन से मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाए।
विज्ञापन
अस्पताल आते समय दोनों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागेश्वर भेज दिया है। थानाध्यक्ष एसएस कुशवाह ने बताया कि घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों ने थाने में फिलहाल तहरीर नहीं दी है।